धरहरा साधन सहकारी समिति पर खाद वितरण में अनियमितता, मनमानी का आरोप

किसान बोले सचिव नियमो को ताख पर रख चहेते किसानों को दे रहा डीएपी
चंदौली,सकलडीहा, विकास खण्ड के धरहरा साधन सहकारी समिति पर खाद वितरण में अनियमितता का आरोप किसानों ने लगाया है. गुरुवार को खाद पाने के लिए यहा किसानों की भीड़ लग गई. जुटे किसानों में कुछ लोगों का कहना है कि सचिव द्वारा नियमो को ताख पर रख चहेते किसानों को डीएपी दिया जा रहा है. जबकि अन्य किसानों से तमाम दस्तावेज की मांग कर रहा है. जबतक किसान घर से कागजात ला रहा है. तबतक खाद वितरित कर खत्म कर दी जा रही है.
धरहरा साधन सहकारी समिति पर काफी इंतजार के बाद डीएपी पहुची. गुरुवार को डीएपी पाने के लिए किसानों की भीड़ लग गई. आरोप है कि यहा तैनात सचिव खाद वितरण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी कर रहा है. किसान बच्चा सिंह, राजेन्द्र सिंह, बिनोद सिंह, मिंटू सिंह ने बताया कि घपलेबाजी का आलम यह है कि खाद आने से पूर्व ही सचिव अपने खास बिचौलियों और किसानों को जानकारी दे रहा है.
तय समय पर यह लोग किसी और की खतौनी लेकर अपना आधार कार्ड दिखाकर अंगूठा लगा रहे है और खाद लेकर चलते बन रहे है. सचिव इनसे निर्धारित कीमत से अधिक पैसा भी ले रहा है. खेत हो या ना हो आधार कार्ड के पैमाने पर अंगूठा लगाया जा रहा है. उदाहरण के तौर पर एक घर से पांच लोगों का आधार कार्ड लेकर 20 बोरी खाद सचिव दे रहा है. किसानों ने धरहरा साधन सहकारी समिति पर खाद वितरण की जांच कर सचिव पर कार्यवाही की मांग किया है.
इस संबंध में एसडीएम अनुपम मिश्रा ने कहा कि जल्द ही धरहरा समिति के खाद वितरण का सत्यापन किया जाएगा. दोषी मिलने पर सचिव पर कठोर कार्यवाई की जाएगी।