हंसू राय वेलफेयर ट्रस्ट ने जरुरत मंदो में कंबल बांटा

a0c618b61d45

ठंड में कम्बल पाकर गरीबो के चेहरे खिले, हाथ उठाकर दिया आशीर्वाद

चंदौली, जनपद के सकलडीहा इंटर कालेज सभागार में रविवार को हंसू राय वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से जरूरत मंदो में 200 कंबल वितरित किया. ठंड के मौसम में कम्बल पाकर जरूरत मंदो के चेहरे खिल उठे. सभी ने हाथ उठाकर आशीर्वाद दिया. इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक व डायट प्राचार्य आजमगढ़ अमरनाथ राय ने दीप प्रजल्वित कर किया.


फ़ोटो-गरीबो में कम्बल वितिरित करते अतिथि

डायट प्राचार्य अमरनाथ राय ने कहा कि यह कंबल दान नही दिया गया है यह एक छोटा सा सहयोग है. आप सब भी हमारा किसी न किसी रूप में सहयोग करते है. यह संसार एक दूसरे के सहयोग से ही चलता है.

 हंसू राय वेलफेयर ट्रस्ट दशकों से यह सराहनीय कार्य करता आ रहा है. जिसकी जितनी प्रशंसा की जाय वह कम है. उन्होंने गरीब व बृद्ध असहाय महिलाओ को कम्बल अपने हाथों से ओढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया.


वही विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय ने कहा कि समर्थ के अनुसार हर इन्सान को सेवा करना चाहिए. अगर सभी लोग ऐसा करने लगे तो सभी जरूरतमंद को मदद मिल जाएगी. इस मौके पर सीओ रघुराज, प्रेम कुमार सिंह, प्रधानाचार्य कमलापति पाण्डेय, गीता सिंह, बिद्युत प्रकाश सिंह, दीक्षा अग्रहरि, सुरेंद्र कांत मिश्रा, ब्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ, अलीम हाशमी, महेंद्र गोडसे,मनोहर, अनिल सेठ सहित बड़ी संख्या में लोग रहे.
कार्यक्रम का संचालन श्रवण कुमार पत्रकार ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *