खेल को जीत की भावना से नहीं बल्कि आपसी सौहार्द से खेलें-रामदिलास

e181fe1713f0

चन्दौली,

सैयदराजा l डॉ. अम्बेडकर स्पोर्टिंग क्लब फेसुड़ा के तत्वाधान में 14 जनवरी 2024 रविवार को बॉलीबाल रैली का आयोजन किया गया l जिसमे मुख्य अतिथि रामदिलास ( जिलाध्यक्ष एससी/एसटी बेसिक टीचर वेलफेयर एसोसिएशन चंदौली) नें फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल प्रारम्भ कराया l फ़ाइनल मैच में दिघवट की टीम नें कांटे का टक्कर देते हुए जलालुद्दीन टीम नई बाजार को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया l

फोटो : फेसुड़ा गांव में बॉलीबॉल रैली का फीता काटकर उद्घाटन करते जिलाध्यक्ष रामदिलास

श्री दिलास नें खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा खेल को जीत की भावना से ही नहीं बल्कि आपसी सौहार्द से खेलना चाहिए,हार से खिलाड़ियों को एक शबक लेना चाहिए, क्योंकि हारे खिलाड़ियों में खेलने के कुछ नये तजुर्बा,अंदाज,उत्सुकता और उमंग की खोज दिखती है l
बॉलीबाल रैली में कई क्षेत्रीय टीमों के साथ बिहार की टीम नें भी प्रतिभाग किया l रैली में खझुरा बिहार,बहेरी,जमुनीपुर नई बाजार,दिघवट व फेसुड़ा की टीमों नें जौहर दिखाया l उद्घाटन अम्बेडकर क्लब एवं बजरंग क्लब खेला गया l जिसमे बजरंग क्लब की टीम नें बाजी मारी l कमेंटेटर रामआश्रय सिंह व सुबाष नें अपने कमेंट्री के जरिये मैच को रोचक बनाया व दर्शकों को खूब हँसाया भी l रेफरी बगेदू सिंह,रामराज,कन्हैया लाल,रिंकू राजभर व सुरेश कुमार निर्णायक की भूमिका निभाए l
 ग्राउंड में खचाखच भरे दर्शकों के बीच कमांडो संजय कुमार नन्दलाल भारती,जयप्रकाश, धनंजय,बलवंत,राजेश कुमार,सभापति,यादव,सत्यप्रकाश यादव कमांडो धर्मेंद्र चन्द्रजीत विनोद कुमार प्रदीप कुमार, शनि,विशाल,विकास, साहिल,उपेंद्र निरंजन,प्रमोद,मुन्ना सतीश अमित,इंद्रजीत बबलू,शंकर,मराछू रूपचंद आदि उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *