कोर्ट में पेश न होने पर चल अचल संपत्ति होगी कुर्क-सीओ रघुराज

डुगडुगी बजवाकर नोटिस चस्पा करवाया, दहेज हत्या का आरोप
चंदौली, जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र के अहिकौरा में बीते दिनों दहेज हत्या मामले में फरार चल रहे अभियुक्तगणों को मा. न्यायालय के समक्ष आत्म समर्पण करने हेतु पुलिस ने उनके गांव डुगडुगी बजवाकर घोषणा कर नोटिस चस्पा किया.वहीं कोर्ट में पेश नही होने पर चल अचल संपत्ति कुर्क करने की बात कहा.
ज्ञात हो कि बीते 1 जून को अहीकौरा गांव में एक महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया था. मृतका के मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष के ललित कुमार पुत्र राम बचन, राम बचन पुत्र बसन्तराम, फुलवासी देवी पत्नी राम बचन, आरती पुत्री रामबचन निवासीगण ग्राम अहिकौरा थाना स्थानीय के द्वारा दहेज हत्या के शिकायत पर पुलिस मु0अ0सं0 73/2024 धारा 498ए, 304बी, 506 भादवि0 व 3/4 डीपी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश देने लगी.
परन्तु घटना के बाद से फरार चल रहे अभियुक्तगणों के विरुद्ध मा. न्यायालय ने कोर्ट में आत्म समर्पण करने के लिए धारा 82 सी०आर०पी०सी० जारी कर दिया. सीओ सकलडीहा रघुराज के नेतृत्व मे बुधवार को थाना धानापुर पुलिस ने अभियुक्तगणों के गांव में डुगडुगी बजवाकर उसके घर पर नोटिस चस्पा किया.वहीं कोर्ट में पेश नही होने पर चल अचल सम्पत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया.
इस दौरान गांव के तमाम लोग मौजूद रहे.