सकलडीहा तहसील के 51 तालाबों की होगी नीलामी

b72a518b8512
12 नवंबर को लगाई जायेगी बोली, छः माह तक का आय जाति निवास होगा मान्य 

चंदौली, जनपद के तहसील सकलडीहा के 51 तालाबों को आगामी 12 नवम्बर को नीलाम किया जायेगा. इसके लिए तहसील प्रशासन और मत्स्य विभाग ने कार्यवाही शुरू कर दी है. इच्छुक व्यक्ति छह माह के भीतर का बना आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के साथ जमानत राशि लेकर नीलामी शिविर में हिस्सा ले सकते है.



जिलाधिकारी निखिल टी फुण्डे के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा ने तहसील सभागार में आगामी 12 नवम्बर को मत्स्य पालन हेतु तालाबों की नीलामी शिविर का आयोजन किया है. यह प्रक्रिया सुबह 10 बजे से 5 बजे तक चलेगी. जिसमे तहसील के 44 गांव के 51 तालाब को नीलाम करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. निलामी की प्रक्रिया को लेकर मछली पालकों ने तहसील से लेकर गावों में सेटिंग तेज कर दी है.



एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि जिन तालाबो का क्षेत्रफल दो हेक्टेयर से अधिक है,। ऐसे तालाबो को मछुआ समुदाय के व्यक्तियों के पंजीकृत व मान्यता प्राप्त सहकारी समितियों को आवंटन किया जाएगा. वही इससे कम क्षेत्रफल के तालाब को उसी गांव के अनुसूचित जाति, जन जाति के लिए आवंटन किया जाएगा. यह आवंटन 10 वर्ष के लिए होगा. बोली में शामिल व्यक्ति को एक चौथाई राशि उसी दिन जमा करनी होगी. साथ ही बची हुई 75 प्रतिशत धनराशि 15 दिन के भीतर जमा करनी होगी। अन्यथा आवंटन रद्द कर जमा की गई राशि सरकार के खाते में जब्त कर ली जायेगी.

इन गांवों के तालाबों की होगी निलामी

मत्स्य पालन हेतु सकलडीहा तहसील के अमावल, कैलावर, बढ़वल खास, तेनुवट, कटसिल, लेहरा, डेढ़ावल, पगही, अकबालपुर, रिष्टी, नीचूपुर, खर्रा, महुआरी खास, गौसपुर, एवती, पदुमनाथपुर, आवाजापुर, सिकरौराकला, दरियापुर, हिंगुतर जगदीशपुर, निदिलपुर, हृदयपुर, सेवढ़ी, केशवपुर, खंडवारी, अजगरा, जनौली, हिनौता, भदाहू, फरसंडमोहनपुर, कान्धरपुर, त्रिलोकपुर, फूलपुर उर्फ प्रसादपुर, बहेरी, प्रभुपुर, भलेहटा, मनियारपुर, अमिलाई, किशुनपुर आदि गांवों के तालाबों की बोली लगायी जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *