मुन्ना यादव की हत्या का पर्दाफाश: प्रेमिका का पति निकला हत्यारा

चंदौली, बलुआ। थाना क्षेत्र के बंशीपुर नहर में बीते दिनों मुन्ना यादव का शव मिला था. वादी भाई की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या में वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायालय में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
बता दें कि बीते 16 दिसंबर को वादी बबलू यादव पुत्र शोभनाथ यादव ग्राम देवरापुर थाना सकलडीहा के द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बलुआ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी थी कि मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर सुरतापुर काली मंदिर के पास से राकेश सिंह यादव उर्फ बल्ली पुत्र रामपती यादव निवासी देवरापुर थाना सकलडीहा चन्दौली उम्र करीब 35 वर्ष को गिरफ्तार कर पुछताछ की तो वह मुन्ना यादव की हत्या करने की बात स्वीकार किया और बताया कि मृतक मुन्ना यादव को मैनै करीब एक–डेढ़ माह पहले आधी रात को अपनी पत्नी के साथ मेरे ही घर के उपर वाले कमरे में आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया था. कई बार समझाने के बाद भी किसी न किसी बहानें मुन्ना यादव और मेरी पत्नी के बीच सम्बन्ध बनाया करते थे जिसकी जानकारी मुझे मिल रही थी. इस कुकृत्य से समाज में मेरी व मेरे परिवार की बदनामी हो रही थी. मैनें मुन्ना को हमेशा के लिए हटानें की ठान ली थी.
कुछ दिन पहले मुन्ना की पत्नि पूजा को लड़की पैदा हुई थी.यह सही अवसर जानकर मैनें मुन्ना से मिलकर बातचीत कर उसे पिता बननें की बधाई देते हुए सारे मामले खत्म करनें की बात कही और बेटी के जन्म पर खानें पीनें की पार्टी करनें एंव रुपया 6000 देने के बहानें मुन्ना यादव को दिनांक 16.12.2024 को अपनी दुकान सत्यम गारमेण्ट्स सकलडीहा पर बुलाया. उसके आनें के पहले ही शाम को मैनें अलीनगर तिराहा सकलडीहा से एक तेज धार वाली सफेद रंग की चाकू खरीदकर अपनी मोटर साइकिल की डिग्गी में रख लिया.
शाम करीब 06.00 बजे मुन्ना यादव के मेरी दुकान पर आनें पर मैनें लगभग 06.30 बजे तक अपनी कपड़ों की दुकान बन्द करके मुन्ना और मैं अपनी अपनी मोटर साइकिल से पपौरा होते हुए अमिलाई माइनर नहर से मुड़ कर महगाँव शराब ठेका पर गये. जहाँ हम दोनों नें अग्रेजी शराब व गिलास आदि लेकर बंशीपुर नहर पुलिया पर ले जाकर उसको ज्यादा पिलाया और हमने कम पिया. मुन्ना जब नशे में चूर हुआ तो चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर शव नहर में फेक घर चला गया.