नगर पंचायत अध्यक्ष उप चुनाव में भाजपा की पुनः जीत

3539 वोट पाकर 98 वोटो से भाजपा की आभा बिजई, निर्दलीय प्रत्याशी इशरत खातून 3441 मत पाकर दूसरे स्थान पर रही
चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष के उप चुनाव मे भाजपा प्रत्याशी आभा कुल 3539 वोट पाकर जीत दर्ज की. आभा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी इशरत खातून को 98 वोटों से पराजित किया. इशरत खातून कुल 3441 मत पाकर दूसरे स्थान पर रही.
विदित हो कि नगर पंचायत अध्यक्ष रीता मद्धेशिया की पूर्व में मृत्यु हो जाने पर यह सीट खाली पड़ी थी. जिसपर बीते मंगलवार को सैयदराजा में 18 बूथों पर नगर पंचायत अध्यक्ष का उप चुनाव सकुशल संपन्न हुआ था. जिसकी मतगणना महेन्द्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली में गुरुवार को संपन्न हुई. मतगणना के लिए कुल 24 कार्मिक नियुक्त किए गए थे. जो छः टेबलों पर तीन चक्र में गिनती की गई. मतगणना के समय पुलिस प्रशासन की व्यवस्था मुस्तैद रही.
एआरओ द्वारा विजई घोषित करने के तत्पश्चात भाजपा समर्थकों ने हर हर महादेव का नारा लगाकर खुशी जाहिर किया और विजेता आभा को माला पहनाकर स्वागत किया. इस दौरान सैयदराजा विधायक सुशील कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख सकलडीहा अवधेश सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि बरहनी, सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे