नई बाजार में न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न

प्रतियोगिता में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्तर के विद्यालय ने प्रतिभाग किया
विजेता टीम को मेडल और शील्ड देकर किया गया सम्मानित
चंदौली,सकलडीहा, संकुल पौरा की न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में नोडल शिक्षक राहुल राय के देख रेख में रविवार को संपन्न हो गई. प्रतियोगिता में खो-खो कबड्डी ,वॉलीबॉल, लंबी कूद ,ऊंची कूद, गोला ,डिस्कस, एथलीट की प्रतियोगिताएं कराई गई.
प्रतियोगिताएं प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्तर की हुई जिसमें ओवरऑल चैंपियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार रहा. बालिका वर्ग में प्राची ने 200 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया खो खो में बालिकाओं की टीम ने नोनार को परास्त किया. बालक वर्ग कबड्डी में नई बाजार के बच्चों ने नरैना को 25- 01 से परास्त किया.
गोला, ,ऊंची कूद ,लंबी कूद में नई बाजार का छात्र राजन कुमार राय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय नोनार के बच्चों ने कबड्डी और खो-खो में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेशुआ जितेंद्र यादव ने सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया.
श्री यादव ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए.खेल अन्य प्रतिस्पर्धी गतिविधियों में सम्मान, निष्पक्षता और अखंडता को बढ़ावा देते हैं। एक अच्छे खिलाड़ी मे अर्थ और खेल भावना के प्रमुख घटकों का विकसित लाभ, संस्कृति को बढ़ावा देने, व्यावहारिक रणनीतियाँ, चरित्र सहानुभूति और आत्म-नियंत्रण के गुण होने चाहिए.
शिक्षक अरुण रत्नाकर ने कहा की खेल से व्यक्ति का शारीरिक मानसिक विकास होता हैं. खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग है. खेल को सिर्फ़ जीतने या हारने के भावना से नहीं अपितु खुद को कैसे पेश आते हैं और दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करते है, अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना और दूसरों के साथ सकारात्मक संबंध विकसित कर खेलना चाहिए. बच्चों को नियमित रूप से अभ्यास कर बेहतर प्रदर्शन कर अपने देश का नाम रोशन करना चाहिए.
निर्णायक के रूप में अरुण कुमार रत्नाकर जयशंकर सिंह राहुल दिलीप कुमार प्रमोद यादव संजय यादव इंद्रजीत यादव धर्मराज प्रधान सहित राजेश सिंह, अनिल सिंह, सूर्यनाथ निषाद, सुनील आदि शिक्षक रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक जमील अहमद ने किया।