नेताजी राम प्रसाद भारती के 5वी पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

मा0 कांशीराम के प्रतिरूप थे नेता जी – मास्टर रामचन्द्र राम
गरीब, मजलूम, शोषित, वंचित, किसान व मजदूर के भाग्य विधाता थे पिता जी – अवधेश कुमार भारती
चंदौली, नौगढ़। के वनांचल विशेश्वरपुर गांव में बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता कवि और मानवाधिकार के सक्रिय कार्यकर्त्ता तथा पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे रामप्रसाद भारती की गुरुवार को 5वीं पुण्य तिथि मनाई गई. समर्थकों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर ओझल आंखों से श्रद्धांजलि दी. साथ ही उनके जीवन संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उनके नक्शे कदम पर चलने का संकल्प दोहराया. नेता जी ने आज ही के दिन 19 दिसम्बर 2019 को अंतिम सांस ली थी.इनके परिनिर्वाण की खबर पहुंचते ही क्षेत्र के जनमानस में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी.
इनके जीवन संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए रामचन्द्र राम (मास्टर) ने कहा कि नेता जी मा0 कांशीराम के प्रतिरूप थे. इन्होंने साहब के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चलने और पिछड़ों दलितों आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के आवाज थे. वहीं अवधेश कुमार भारती ने कहा कि गरीब, मजलूम, शोषित, वंचित, किसान व मजदूर के भाग्य विधाता थे पिता जी.
नेता जी का जन्म चंदौली जनपद के नौगढ़ ब्लॉक अंतर्गत विशेश्वरपुर गांव के एक गरीब परिवार में 10 अगस्त 1954 को हुआ था. इनके पिता का नाम बदलू राम तथा माता का नाम घोघरी देवी था.
इनका प्रारम्भिक जीवन मनुवादियों तथा सामन्तों के संघर्षे से प्रारम्भ हुआ. इन्होने कई राजनीतिक सफर को तय करते हुए मान्यवर कांशीराम राम के सम्पर्क में आये तथा DS4, बामसेफ, तथा BSP के कद्दावर नेता के रूपमें सक्रिय भूमिका निभाई.
श्रद्धाजलि कार्यक्रम स्मृति स्थल पर किया गया. जिसमें इनकी पत्नी घोघरा देवी तथा इनके सुपुत्रगण अमरनाथ भारती , सन्तोष कुमार भारती, अवधेश कुमार भारती, सुपुत्री मंगला देवी, सनिता देवी, व बहुएं ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया.
इस अवसर पर अंगद राम, आनन्द राव भाईजी (प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र शेखर फाउण्डेशन उ0 प्र०)
पन्ना लाल , मोलई राम (सेवानिवृत्त स्वास्थ विभाग) , रामलखन (PWD सेवानिवृत्त),विहारी, देवनारायण व क्षेत्र के सैकड़ो महिलाए पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे ।