पत्रकार को पितृ शोक, शुभचिंतकों का लगा तांता,

पत्रकार सहित सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने व्यक्त किया संवेदना
बलुआ घाट पर किया गया दाह संस्कार
चंदौली,15 सितंबर 2024 रविवार। जनपद के सकलडीहा ब्लॉक अन्तर्गत पीथापुर निवासी मीडिया दर्शन के ब्यूरो चीफ अजय कुमार सिंह के पिता 85 वर्षीय अवधेश सिंह का रविवार की भोर मे लगभग 3 बजे निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। वे बेहद मिलनसार और सामाजिक प्रवृति के व्यक्ति थे। वे गन फैक्ट्री कानपुर से सेवानिवृत थे। पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वे अपने पीछे तीन पुत्र, पुत्रवधु, पोता, पोती सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए।
उनके निधन पर विधायक सुशील सिंह और प्रभुनारायण सिंह यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान व किसान नेता मणिदेव चतुर्वेदी, पिंटू पाल, गुड्डू चौहान, शेषनाथ यादव, शशिकांत सिंह सहित पत्रकार दीपक सिंह, आशीष विद्यार्थी, चंद्रजीत पटेल, आलोक पाण्डेय, सुनील सिंह, संतदयाल यादव, राजबहादुर सोनकर, संजय कुमार दिनकर, ज्ञानेंद्र सिंह, पुनवासी यादव, श्रवण कुमार, फरीदुद्दीन, राधेश्याम तिवारी, सत्य नारायण प्रसाद, अलीम, अनिल सेठ,रामविलास व सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
वहीं पश्चिम वाहिनी गंगा बलुआ घाट पर आज अपरान्ह 2 बजे पत्रकार अजय सिंह ने पिता को मुखाग्नि देकर दाह संस्कार किया। दाह संस्कार के दौरान परिजन सहित झेंगुर सिंह, राजेश सिंह, लालता सिंह, जमुना सिंह, मुराहू बिंद, रणजीत सिंह, अखिलेश सिंह, अनिल सिंह, धनंजय सिंह, अजय कुमार, पिंटू सिंह, आदर्श सिंह गुड्डू पाठक, गुलाब राजभर, नन्द पाठक, सिपाही मौर्या, गौरव सिंह, पप्पू राजभर, रामजी राजभर, गुलाब राजभर, शमशेर सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण व शुभचिंतक मौजुद रहे।
#Chandauli news #Satik Samvad