रेट नहीं बढ़ने से किसानों ने भरी हुंकार

1cffe4778cc4
रिपोर्ट ! संदीप कुमार मुगलसराय
मुगलसराय : गांव सभा बरहुली मे जुटे सैकड़ों किसान भारत माला में प्रभावित है l किसान चौपाल में किसानों ने हुंकार भरते हुई कहा कि जिला प्रशासन जान बूझकर सर्किल रेट नहीं बढ़ा रही है,जबकि वाराणसी मे सर्किल रेट बढ़ा दिया गया है l

चन्दौली मे सबसे ज्यादा जमीन जिले में सड़क चौड़ीकरण,जेल निर्माण, न्यायालय भवन, बस स्टैंड,डीएम और एसपी आवास, पुलिस लाइन,भारतमाला परियोजना सहित कई विकास परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की जा रही है और भी अधिग्रहण की जाना है l भूमि अधिग्रहण के दौरान भूमि के बाजार रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाता है सर्किल रेट ना बढ़ाए जाने से किसानों को पुराने रेट पर ही मुआवजा मिल रहा है l यहीं कारण है कि किसान लगातार भूमि देने से इनकार कर रहे हैं

 

 जिला प्रशासन और सरकार तत्काल सर्किल रेट बढ़ाये नियमानुसार प्रत्येक 3 वर्ष में सर्किल रेट जमीन का 20 परसेंटेज से लेकर 30 परसेंटेज तक बढ़ाया जाता है जनपद चंदौली में 2018 के बाद सरकील रेट नहीं बढ़ाया गया l सर्किल रेट का 4 गुना मुआवजा दिया जाता है क्योंकि 8 वर्षों में सर्किल रेट नहीं बढ़ा है पुराने सर्किल रेट पर ही किसानों को मुआवजा दिया जा रहा

जिसका किसानों ने विरोध किया और आर पार की लड़ाई लड़ने का आव्हान किया l किसानों का कहना है कि जिला प्रशासन और सरकार चंदौली जनपद के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों कर रही है 2018 से बनारस जनपद का दो बार सर्किल रेट बढ़ गया वहां के किसानों का बढ़े हुए सर्किल रेट के अनुसार ली गई जमीनों का अधिग्रहण का चौगुना मुआवजा दिया जा रहा l

 किसान चौपाल मे मुराहु गोंड, दशरथ बिन्द , एस एन ठाकुर,अशोक बिन्द ,गुड्डू सिंह,दारा सिंह, राकेश सिंह, अजित बिन्द ,कमलेश बिन्द , अजय गोंड ,कैलाश गोंड, अभिषेक भारती,विक्की प्रधान, निरंजन यादव,त्रिभुवन रणजीत गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *