उत्कर्ष सिंह अंगवस्त्र एवं टोकन ऑफ लव से सम्मानित

उत्कर्ष शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र हैं, जो अटल जी एवं सुशासन भाषण प्रतियोगिता में जिला में प्रथम आए हैं।
चंदौली, धानापुर। कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धानापुर चंदौली के प्राचार्य डॉ सुभाष राम ने अटल जी एवं सुशासन” विषयक भाषण प्रतियोगिता में जिले में प्रथम आए छात्र उत्कर्ष सिंह को अंगवस्त्र एवं टोकन ऑफ लव देकर सम्मानित किया.
उन्होंने कहा कि “उत्कर्ष के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर महाविद्यालय एवं क्षेत्र में हर्ष की लहर है एवं समस्त छात्र छात्रा गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.”
उन्होंने बताया कि उत्कर्ष बीए पंचम सेमेस्टर 2024-25 का छात्र है जिसको
सुशासन सप्ताह 19- 25 दिसंबर 2024 के अंतर्गत आयोजित “अटल जी एवं सुशासन” विषयक भाषण प्रतियोगिता में पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ज़िला प्रशासन द्वारा बीते दिनों सम्मानित किया गया था.
जिसे आज महाविद्यालय में मेरे द्वारा अंगवस्त्र एवं टोकन ऑफ लव देकर सम्मानित किया गया है. इस अवसर पर डॉ सरोज पांडे , डॉ प्रवेश कुमार , डॉ प्रदीप यादव , डॉ संदीप यादव, डॉ लल्लन भारती, डॉ प्रदीप वर्मा, आदि उपस्थित रहे।