सावित्री बाई फुले का जीवन समाज सुधार के लिए प्रेरणा स्रोत-प्राचार्य

63910c1da974
चंदौली। सकलडीहा पी.जी. कॉलेज, सकलडीहा में सावित्रीबाई फुले की जयंती पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रो. दयाशंकर सिंह यादव ने किया.

इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन समाज सुधार के लिए संघर्षों से भरा हुआ था. उन्होंने महिलाओं की शिक्षा के महत्व को समझाते हुए उनके प्रयासों को प्रेरणादायक बताया.
प्रोफेसर दयानिधि सिंह यादव, प्रोफेसर उदय शंकर झा, प्रोफेसर महेंद्र सिंह, और प्रोफेसर इंद्रदेव सिंह प्रो विजेंद्र सिंह , डॉ राजेश यादव डॉक्टर अजय सिंह यादव ,स्थानीय खुफिया इकाई से श्रीमती सरिता देवी ने सावित्रीबाई फुले के समाज सुधार कार्यों, जैसे कि विधवा आश्रम की स्थापना, अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहित करना, और पितृसत्तात्मक समाज के खिलाफ उनके संघर्ष पर विस्तृत चर्चा की.
कार्यक्रम के दौरान सावित्रीबाई फुले के साहित्यिक योगदान पर भी चर्चा की गई, जिसमें उन्हें आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत बताया गया. उनके जीवन से जुड़े संघर्ष और उनकी प्रेरणादायक कविताओं को उपस्थित जनों के बीच साझा किया गया.
अंत में, कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर दयाशंकर सिंह यादव ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन हमें महिलाओं के अधिकारों और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उनके योगदान से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed